ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष अवार्ड से नवाजी गईं सीमा वर्मा

सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष अवार्ड से नवाजी गईं सीमा वर्मा

जायंट्स ग्रुप फेडरेशन-5 का 28वां वार्षिक सम्मान समारोह हाथरस में आयोजित किया गया था। जिसमें जायंट्स के 70 ग्रुपों की भागीदारी...

सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष अवार्ड से नवाजी गईं सीमा वर्मा
हिन्दुस्तान टीम,संभलFri, 10 Jan 2020 12:25 AM
ऐप पर पढ़ें

जायंट्स ग्रुप फेडरेशन-5 का 28वां वार्षिक सम्मान समारोह हाथरस में आयोजित किया गया था। जिसमें जायंट्स के 70 ग्रुपों की भागीदारी रही। कार्यक्रम में जायंट्स ग्रुप ऑफ चन्दौसी सखी-सहेली के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी प्रतिभाग किया। जिसमें सखी-सहेली ग्रुप की अध्यक्ष सीमा वर्मा को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही रीता बुदियाल को आउट स्टैंडिंग डीओएफ से सम्मानित किया।

डिप्टी वर्ल्ड चेयरमैन एसपी चतुर्वेदी तथा फेडरेशन अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने वर्ष भर में हुए सेवा कार्यों की सराहना की। इसके अलावा संस्था की आउट स्टैंडिंग डीओएफ रीता बुदियाल, प्रीसिएशन ग्रुप अवार्ड, बेस्ट सर्विस अवार्ड, सर्वोत्कृष्ट योग शिविर, मेम्बरशिप ग्रीश एप्रीसिएशन अवार्ड, आउट स्टैंडिंग जायंट्स वीक अवार्ड, टाइमली ड्यूस अवार्ड, आउट स्टैंडिंग मेडिकल कैंप, आउट स्टैंडिंग डीओए अंजू राजपूत को भी सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें