फरीदपुर गांव से दो मासूम अचानक लापता, दी तहरीर

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव फरीदपुर खास से दो बच्चों के लापता होने की घटना ने परिजनों में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। बच्चें 9 साल का अंकुश और 11 साल का प्रिंस रविवार दोपहर घर से निकले थे और देर शाम तक नहीं लौटे। परिजन पुलिस से मदद मांग रहे हैं और बच्चों की तलाश जारी है।

फरीदपुर गांव से दो मासूम अचानक लापता, दी तहरीर

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव फरीदपुर खास से दो मासूम बच्चों के अचानक लापता हो जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। काफी तलाश के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव फरीदपुर खास निवासी राम बहादुर पुत्र भीकम सिंह ने थाना बनियाठेर में दी गई तहरीर में बताया कि उनका नौ वर्षीय पुत्र अंकुश तथा उनके चचेरे भाई नरेंद्र का 11 वर्षीय पुत्र प्रिंस रविवार दोपहर करीब एक बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए।

देर शाम तक दोनों बच्चों के घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने पहले आसपास के गांवों, रिश्तेदारियों और संभावित स्थानों पर बच्चों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद भी जब दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन थाना बनियाठेर पहुंचे और गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की तलाश के साथ-साथ अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। गांव में भी घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजन बच्चों की सकुशल बरामदगी की लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।