Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsScience and Geography Exhibition Organized by Students of Classes 6-8 at Shri Balaji Gyan Jyoti Institute
छात्रों में ज्ञान और जिज्ञासा विकसित करने का माध्यम है प्रदर्शनी : आकांक्षा ठाकुर

छात्रों में ज्ञान और जिज्ञासा विकसित करने का माध्यम है प्रदर्शनी : आकांक्षा ठाकुर

संक्षेप:

Sambhal News - संभल, कार्यालय संवाददाता। श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान में कक्षा 6, 7 और 8 के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान एवं भूगोल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

Sep 20, 2025 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान में कक्षा 6, 7 और 8 के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान एवं भूगोल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीकेश शर्मा, एमजीएम डिग्री कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दुष्यंत मिश्रा, अंग्रेजी विभाग के प्रो. विकास यादव, मुख्य नियंता डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह, समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. अमृतेश अवस्थी, विद्यालय प्रबंधक दीपक शर्मा और प्रधानाचार्य विकास कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में लगभग 25 मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें सौर ऊर्जा, मिसाइल, सौरमंडल, ज्वालामुखी, प्राकृतिक दृश्य, जल संचयन आदि प्रमुख आकर्षण रहे। विज्ञान शिक्षिका आकांक्षा ठाकुर ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों को नए तथ्य सीखने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने और अपने ज्ञान का प्रयोगात्मक उपयोग करने का उत्कृष्ट माध्यम है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं डॉ. दुष्यंत मिश्रा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं और छात्रों को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में वैज्ञानिक अवधारणाओं को लागू करने का अवसर देती हैं। विद्यालय प्रबंधक दीपक शर्मा ने बच्चों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें देश का भविष्य बताया और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अंत में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अनीता श्रीवास्तव, नंदिनी, ज्योति, पायल ठाकुर, तपस्या ठाकुर, रूपाली, प्रियंका, डॉ. नवीन कुमार यादव सहित विद्यालय परिवार एवं एमजीएम कॉलेज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।