ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलयूपी के संभल की सरिता सिंह पहुंचीं जकार्ता, गोल्ड के लिए बहाया पसीना

यूपी के संभल की सरिता सिंह पहुंचीं जकार्ता, गोल्ड के लिए बहाया पसीना

यूपी के संभल की हैमर थ्रो की खिलाड़ी सरिता सिंह कामयाबी का शिखर छूने के लिए बेताब हैं। सरिता सिंह एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए जकार्ता पहुंच गई...

यूपी के संभल की सरिता सिंह पहुंचीं जकार्ता, गोल्ड के लिए बहाया पसीना
हिन्दुस्तान टीम,संभलThu, 23 Aug 2018 12:12 AM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के संभल की हैमर थ्रो की खिलाड़ी सरिता सिंह कामयाबी का शिखर छूने के लिए बेताब हैं। सरिता सिंह एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए जकार्ता पहुंच गई हैं। वहां सफलता के लिए अभ्यास करके पसीना बहाना शुरू कर दिया है। हैमर थ्रो में देशभर में संभल का नाम रोशन करने वाली इस खिलाड़ी के साथ ही परिजनों को भी पूरी उम्मीद है कि 25 अगस्त को होने वाले मुकाबले में भारत के लिए गोल्ड मेडल मिल सकेगा।

संभल के गांव सैदपुर जसकोली में पैदा हुई सरिता सिंह का रुझान बचपन से ही खेल में रहा तो वह हैमर थ्रो की अच्छी खिलाड़ी के रूप में उभरीं हैं। इनकी शादी संभल के ही गांव परियावली निवासी रोमित सिंह से हुई है। सरिता सिंह ने पटियाला में फेडरेशन कप में सीजन बेस्ट किया है। वह पिछले तीन साल से भारत में पहले स्थान पर कायम हैं। राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ 65.25 मीटर थ्रो लगाकर गोल्ड मैडल जीत चुकी हैं। अब सरिता सिंह का लक्ष्य एशियन गेम्स में मेडल हासिल करना है। हिन्दुस्तान से बातचीत में सरिता के पति रोमित सिंह ने बताया कि सरिता सिंह बुधवार सुबह आठ बजे जकार्ता के एयरपोर्ट पर पहुंचीं। इसके बाद दस बजे खेल गांव पहुंचीं। शाम पांच बजे उन्होंने अभ्यास किया। करीब दो घंटे तक अभ्यास करने के उनसे फोन पर वार्ता की। सरिता सिंह को पूरी उम्मीद है कि वह अच्छा करेंगी और देश के लिए मेडल लेकर लौटेंगी। सरिता सिंह को इंतजार है तो सिर्फ 25 अगस्त का। जिस दिन वह भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कामयाबी के शिखर पर पहुंचने का भरपूर प्रयास करेंगी। रोमित सिंह ने कहा कि सरिता सिंह जकार्ता तक पहुंची हैं। इससे उनके परिजनों में भी खुशी की लहर है। परिजनों को भी उम्मीद है कि वह भारत के लिए अच्छा करते हुए मेडल लाएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें