ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसंजय वार्ष्णेय जिलाध्यक्ष व अश्विनी शर्मा जिला मंत्री नियुक्त

संजय वार्ष्णेय जिलाध्यक्ष व अश्विनी शर्मा जिला मंत्री नियुक्त

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) की एक सभा रविवार को चन्दौसी इंटर कॉलेज चन्दौसी में आयोजित की गयी। जिसमें जनपद संभल जिला कार्यकारिणी का...

संजय वार्ष्णेय जिलाध्यक्ष व अश्विनी शर्मा जिला मंत्री नियुक्त
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,संभलMon, 01 Feb 2021 03:15 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) की एक सभा रविवार को चन्दौसी इंटर कॉलेज चन्दौसी में आयोजित की गयी। जिसमें जनपद संभल जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। साथ ही संगठन को मजबूत करने व शिक्षक हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

सभा में मुरादाबाद के जिलामंत्री पुष्पेश मिश्रा चुनाव अधिकारी के रूप में रहे। मुरादाबाद के जिला उपाध्यक्ष अरशद व राजीव शर्मा अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। सभा मे बोलते हुए प्रांतीय मंत्री सुनीत गिरी ने सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा शिक्षक विधायक चुनाव में दिए गए सहयोग की सराहना की। तदोपरांत जिला संभल कार्यकारिणी का चयन किया गया। सर्व सम्मति से संजय वार्ष्णेय (इंटरमीडिएट कॉलेज,बहजोई) को जिला अध्यक्ष, अश्विनी शर्मा (चन्दौसी इंटर कॉलेज,चन्दौसी) को जिला मंत्री, मारिजुल इस्लाम ( मनोकामना इंटर कॉलेज, सम्भल) को जिला कोषाध्यक्ष तथा प्रमोद कुमार सिंह (सरदार सिंह इंटर कॉलेज,नरौली) को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी पुष्पेश मिश्रा ने कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को नामित करने के लिए जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री के साथ राजेश गुप्ता (प्रधानाचार्य एस एम इंटर कॉलेज,चन्दौसी तथा नरेन्द्र कुमार (प्रधानाचार्य चन्दौसी इंटर कॉलेज, चन्दौसी) को अधिकृत किया। इस दौरान डा. सौरभ कान्त शर्मा, वेंकट कुमार, राजेश गुप्ता, नरेंद्र कुमार, अरशद खान, राजीव शर्मा ने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता प्रांतीय मंत्री डॉ. सुनीत गिरी ने की। संचालन अश्विनी शर्मा व मुनीश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर हरिओम शर्मा, कुंवरपाल सिंह, चन्द्रवीर सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, सुभाष बाबू शर्मा, प्रदीप सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, श्रीराम वर्मा, मुकेश बाबू वार्ष्णेय, सुबोध प्रताप, जगदीश सिंह, ब्रजेन्द्र प्रसाद तिवारी, विनोद कुमार, स्नेहलता भारद्वाज, शिप्रा शर्मा, सुधा सरोज, आफसा इदरीश, अंजू गुप्ता आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं की भागीदारी रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें