संगीता रस्तोगी चुनी गईं तीज क्वीन
भारत विकास परिषद संभल कल्कि ने हरियाली तीज उत्सव का ऑनलाइन आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संचालन अध्यक्षा प्राची गुप्ता एवं महिला संयोजिका संगीता रस्तोगी द्वारा गूगल मीट एप पर किया...

भारत विकास परिषद संभल कल्कि ने हरियाली तीज उत्सव का ऑनलाइन आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संचालन अध्यक्षा प्राची गुप्ता एवं महिला संयोजिका संगीता रस्तोगी द्वारा गूगल मीट एप पर किया गया।
सर्वप्रथम शालिनी अग्रवाल द्वारा वंदे मातरम के गायन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इसके पश्चात अनुप्रिया अग्रवाल भक्ति रस्तोगी नीरा गर्ग रजनी अग्रवाल सपना गुप्ता प्राची गुप्ता संगीता रस्तोगी रीना अग्रवाल शालिनी अग्रवाल , मंजू रस्तोगी सुदेश अग्रवाल, शोभा गर्ग आदि द्वारा सावन गीत एवं मल्हार आदि गाकर रंग जमाया। प्राची गुप्ता द्वारा समय से ऑनलाइन उपस्थित रही महिलाओं के लिए एक गेम रखा गया जिसमें संगीता रस्तोगी विजयी रहीं। लकी ड्रॉ से तीज क्वीन का चुनाव किया गया जिसमें संगीता रस्तोगी ने बाजी मारी।
