बकरीद पर संभल में सुरक्षा का स्ट्रॉग प्लान, 16 सेक्टरों में बंटा जिला, ड्रोन से होगी निगरानी
बकरीद पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संभल पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और 835 स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी। अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी का उपयोग किया जाएगा।

बकरीद पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संभल पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहार के मद्देनजर जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जनपद को 5 जोन, 18 सेक्टर, 42 सब सेक्टर में विभाजित कर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, जबकि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और आरआरएफ जवानों को लगाया गया है। पुलिस प्रशासन का फोकस सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी है। इसके लिए यातायात पुलिस को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। हयातनगर क्षेत्र स्थित कमलपुर सराय ईदगाह पर नमाज के दौरान विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। नमाज के समय वाहनों को चौधरी सराय पर रोक दिया जाएगा। वहीं गवां की ओर से आने वाले वाहनों को खिरनी गंगा एक्सप्रेस-वे के पास ही रोकने की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस नमाजियों के वाहनों को संभल-गवां मुख्य मार्ग से सीधे ईदगाह की ओर नहीं जाने देगी। सभी वाहनों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थानों पर पार्क कराया जाएगा, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यहां सुबह 8:30 बजे मौलाना जहीरउल इस्लाम नमाज संपन्न कराएंगे.
सुरक्षा के किए गए हैं व्यापक इंतजाम
संभल। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जिलेभर में 835 स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। संभल शहर को विशेष रूप से संवेदनशील मानते हुए यहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रमुख चौराहों, बाजारों और ईदगाहों पर पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, माहौल बिगाड़ने या प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


