Sambhal News: अजमीढ़ जयंती पर स्वर्णकार समाज का सम्मान, 11 बेटियों को किया सम्मानित
Sambhal News: संभल में मैंढ़ कुनबा मासिक पत्रिका की ओर से श्री अजमीढ़ महाराज की जयंती पर स्वर्णकार सम्मान समारोह एवं परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने समाज में शिक्षा, व्यापार, तकनीक और एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं और बालिकाओं, मेधावी विद्यार्थियों, विवाह योग्य युवक-युवतियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों को सम्मानित किया गया।

Sambhal News: मैंढ़ कुनबा मासिक पत्रिका की ओर से स्वर्णकार सम्मान समारोह एवं परिचय सम्मेलन आयोजित** संभल, संवाददाता। मैंढ़ कुनबा मासिक पत्रिका (रजि.) संभल की ओर से डायमंड वेंकट हॉल में श्री अजमीढ़ महाराज की जयंती पर बुधवार को स्वर्णकार सम्मान समारोह एवं परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी सहित अतिथियों ने मां सरस्वती, भारत माता और अजमीढ़ महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, गणेश स्तुति और स्वागत गान प्रस्तुत किया।
समाज की एकता और शिक्षा पर जोर
मुख्य अतिथि सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज की पहचान आभूषण निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि कला, हुनर, मेहनत, ईमानदारी और परंपराओं से भी है। समाज को एकता और संस्कारों के साथ शिक्षा, व्यापार व तकनीक में आगे बढ़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि राजेश वर्मा ने सामाजिक एकता के साथ राजनीतिक सहभागिता बढ़ाने और युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। मुकेश वर्मा ने अजमीढ़ महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला, जबकि गिरीश चंद वर्मा ने शिक्षा, संस्कार और एकता को समाज की ताकत बताया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 11 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभागी बच्चों, विवाह योग्य युवक-युवतियों, अतिथियों, संरक्षकों, समाजसेवियों, वयोवृद्धों, महिलाओं, पत्रकारों और मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
बालिकाओं और समाज के लोगों का सम्मान
कार्यक्रम अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा ने इसे समाज को एक मंच पर जोड़ने की सराहनीय पहल बताया। प्रधान संपादक पुरुषोत्तम शरण वर्मा ने आयोजन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों का सम्मान करना बताया। अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ''प्रताप'' ने आभार जताया। कार्यक्रम में हापुड़, नोएडा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, बदायूं समेत विभिन्न क्षेत्रों से स्वर्णकार समाज के लोग पहुंचे। संचालन अदिति वर्मा और विकास कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

