ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसंभल के कांग्रेसियों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को किया याद

संभल के कांग्रेसियों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को किया याद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई। उनके जीवन पर प्रकाश डाला...

संभल के कांग्रेसियों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को किया याद
हिन्दुस्तान टीम,संभलThu, 14 Nov 2019 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई। उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।

नगर के अल कदीर स्कूल में शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में जयंती कार्यक्रम हुआ। कहा कि चाचा नेहरू बच्चों से बेहद प्रेम करते थे। इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। वह भारत को स्वतंत्र कराने के आंदोलन में कूद पड़े थे। आजादी की लड़ाई में उन्हें नौ बार जेल में डाला गया। करीब नौ महीने जेल में रहे। साइमन कमीशन का विरोध किया। जेल के दौरान उन्होंने लखनऊ जेल में डिस्कवरी आफ इंडिया नामक किताब लिखी। देश को आजाद कराने और देश को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। इस दौरान दाउद पाशा, महेंद्र सिंह अद्वैत, वरीद वारसी, हिलाल अख्तर, हाजी अशरफ, डा.सलाहुद्दीन, हाजी मुमताज, हाजी रहीश, सुनील, मोहम्मद सलमान, शान अली, काशिफ, अजमत हुसैन, गुलाम जीलानी, सुशील कुमार आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें