ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसंभल, असमोली के डेढ़ सौ कर्मचारी मतगणना में करेंगे ड‌्यूटी

संभल, असमोली के डेढ़ सौ कर्मचारी मतगणना में करेंगे ड‌्यूटी

लोकसभा चुनाव के तहत 23 मई को बहजोई में होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। संभल और असमोली विधानसभा क्षेत्र के डेढ़ सौ कर्मचारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं में ड्यूटी की जिम्मेदारी सौंपी गई...

संभल, असमोली के डेढ़ सौ कर्मचारी मतगणना में करेंगे ड‌्यूटी
हिन्दुस्तान टीम,संभलWed, 15 May 2019 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव के तहत 23 मई को बहजोई में होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। संभल और असमोली विधानसभा क्षेत्र के डेढ़ सौ कर्मचारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं में ड्यूटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तहसीलदार ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। कर्मचारियों को उनके कार्यों की जानकारी देने के साथ तरीके भी बताए। चेताया कि लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मतगणना को लेकर जहां अधिकारियों की ड्यूटी लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। वहीं कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। संभल और असमोली विधानसभा क्षेत्र के 75-75 कर्मचारियों को लगाया गया है। इनमें लेखपाल, कानूनगो, संग्रह अमीन, संग्रह अनुसेवक और कम्प्यूटर आपरेटर शामिल हैं। बुधवार दोपहर को तहसीलदार सुधीर कुमार ने सभी कर्मचारियों को मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण दिया। कर्मचारियों को बताया कि स्ट्रांग रूम से सुरक्षित माहौल में ईवीएम मशीनों को कैसे लाया जाएगा और किस तरह मतगणना होने पर वापस मशीनों को ले जाया जाएगा। कम्प्यूटर आपरेटर हरेक राउंड में ईवीएम के वोटों की फीडिंग समय से कम्प्यूटर में फीड करते रहेंगे। सभी कर्मचारी 23 मई को सुबह छह बजे बहजोई स्थित यूपी स्टेट बेयर हाउस मतगणना स्थल पर पहुंच जाएंगे। मतगणना समाप्त होने तक कोई भी कर्मचारी मतगणना परिसर से बाहर नहीं जाएगा। हरेक कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभानी होगी। किसी भी कर्मचारी ने लापरवाही की तो वह कार्रवाई से नहीं बच सकेगा। इसलिए अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर रहें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें