कांग्रेसियों ने मनाया भारतीय संविधान दिवस, ली शपथ
शनिवार को भारतीय संविधान दिवस को कांग्रेस ने मनाया और संविधान के प्रति शपथ ली। जिला व शहर कार्यालयों में हुए कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने कहा कि...
शनिवार को भारतीय संविधान दिवस को कांग्रेस ने मनाया और संविधान के प्रति शपथ ली। जिला व शहर कार्यालयों में हुए कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने कहा कि सभी देश की अखंडता व भाईचारे के लिए एकता के प्रति वचनबद्ध है।
प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खावरी जी के आह्वान पर शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। 26 नवंबर 1949 को भारत के नागरिकों ने भारतीय संविधान अंगीकार किया था। संविधान की शपथ लेने वालों में जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, अनूप दुबे, श्याम बाबू वाल्मीकि, शकील सरवर हाशमी, विवेक अग्रवाल अफजल साबरी, राजेंद्र वाल्मीकि, भयंकर सिंह बौद्ध, गयूर अंसारी, पार्षद मो. जुनेद, इफ्तिखार मोहम्मद, सुरेश चंद सक्सेना, अनस सैफी, विवेक कुमार,पूनम कश्यप रहे। वहीं चौमुखा पुल पर कार्यालय शहर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ा गया। इसकी प्रासंगिकता को विस्तार से समझाया गया। इस दौरान अनुराग शर्मा, शिवराज गुर्जर, अरशद परवेज़, नेम सिंह, अफ़सर खान, गौसिया साबिर, परवेज़ इस्लाम, शादान कुरैशी, अंशुल शर्मा आदि रहे।
अपना दल ने मनाया संविधान दिवस
अपना दल- एस (अनुसूचित जाति जनजाति मंच) के कैंप कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर डा.भीम राव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डोली पथिक ने कहा कि बाबा साहब के संविधान से नारी जाति को सम्मान की ताकत मिली। कार्यक्रम में प्रीति, सपना, शीबू, हीरा भारती, सागर वाल्मीकि, अमन कुमार, यश कुमार विशाल रहे।