ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलकल्कि महोत्सव के दूसरे दिन 108 कुंडीय सर्वार्थसिद्धि महायज्ञ में दी आहुतियां

कल्कि महोत्सव के दूसरे दिन 108 कुंडीय सर्वार्थसिद्धि महायज्ञ में दी आहुतियां

श्रीकल्कि महोत्सव के दूसरे दिन सुबह के बेला में सर्वार्थसिद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिविधान से आहुतियां प्रदान...

कल्कि महोत्सव के दूसरे दिन 108 कुंडीय सर्वार्थसिद्धि महायज्ञ में दी आहुतियां
हिन्दुस्तान टीम,संभलThu, 15 Nov 2018 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीकल्कि महोत्सव के दूसरे दिन सुबह के बेला में सर्वार्थसिद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिविधान से आहुतियां प्रदान की। दूर-दराज से आए संतों के अलावा आसपास के गांवों से आए श्रद्धालु भी महायज्ञ में शामिल हुए।

क्षेत्र के एचौड़ा कंबोह में आयोजित 12वें श्रीकल्कि महोत्सव के दूसरे दिन सुबह की बेला में 108 कुंडीय सर्वार्थसिद्धि महायज्ञ किया गया। सुबह नौ बजे मंत्रोच्चारण के साथ विधविधान से महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। बंगलौर से आईं मिन्नी सूद, दिलशाद तथा पूणे से आए संजीव त्यागी तथा देवरिया से आए महात्मा रामबालन दास महायज्ञ के मुख्य यजमान रहे। आचार्य केशवदेव शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ में आहुतियां प्रदान कराईं। इस दौरान आचार्य प्रमोदकृष्णम ने कहा कि यज्ञ की पंरपरा को कायम रखा जाना चाहिए। यज्ञ भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। घरों में हर सप्ताह परिवार को बैठाकर यज्ञ करने से जहां घर का वातावरण शुद्ध होता है वहीं पर्यावरण भी शुद्ध बना रहता है। घर के लोग एक साथ बैठते हैं तो परिवार संयुक्त बना रहता है। आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं व दूर-दराज से आए संतों ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां प्रदान की। पुरुषों के अलावा महिलाओं ने भी यज्ञ में भागीदारी की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें