ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसंभल के कैल में 108 कुंडीय महारुद्र यज्ञ में दी आहुतियां

संभल के कैल में 108 कुंडीय महारुद्र यज्ञ में दी आहुतियां

संभल जिले के गुन्नौर इलाके में 108 कुंडीय महारुद्र यज्ञ में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। यज्ञ में महिला व पुरुषों के साथ ही बच्चों ने भी हिस्सा लिया। 108 कुंडीय यज्ञ से वातवरण...

संभल के कैल में 108 कुंडीय महारुद्र यज्ञ में दी आहुतियां
हिन्दुस्तान टीम,संभलMon, 10 Jun 2019 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

संभल जिले के गुन्नौर इलाके में 108 कुंडीय महारुद्र यज्ञ में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। यज्ञ में महिला व पुरुषों के साथ ही बच्चों ने भी हिस्सा लिया। 108 कुंडीय यज्ञ से वातवरण महक उठा।

गुन्नौर क्षेत्र में चन्दौसी राजघाट मार्ग पर गांव कैल के पास स्थित प्रेमधाम पर मुरादाबाद मंडल श्रीमहंत रामेश्वर गिरी द्वारा सात दिवसीय 108 कुंडीय महारुद्र यज्ञ, कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पांचवें दिन सोमवार की सुबह को 108 कुंडीय महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया गया।

यज्ञ में कैल के साथ ही आसपास इलाके के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों ने आहुतियां दीं। सुबह के समय एक ओर जहां वैदिक मंत्रो से वातारण गुंजायमान हो उठा वहीं हवन-यज्ञ से निकली सुगंध से वातावरण महक उठा। यज्ञ में इलाके के लोगों को प्रतिभाग किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें