ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसीएए के विरोधियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ में दी आहुतियां

सीएए के विरोधियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ में दी आहुतियां

नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में राष्ट्र रक्षा समिति के तत्वावधान में शनिवार को घटलेश्वर गेट स्थित मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया...

सीएए के विरोधियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ में दी आहुतियां
हिन्दुस्तान टीम,संभलSat, 25 Jan 2020 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में राष्ट्र रक्षा समिति के तत्वावधान में शनिवार को घटलेश्वर गेट स्थित मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें सीएए के विरोधियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए महिलाओं और पुरुषों ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में बढ़चढ़ कर आहुतियां दीं और ईश्वर से विरोधियों को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना कर देश की मजबूती में योगदान दिए जाने की कामना की।

आचार्य हरीश शर्मा व केशव शर्मा ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दिलाईं। यज्ञ के यजमान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार ठाकरे और रेखा कश्यप ने विधि विधान से पूजन किया। तदोपरांत यज्ञ में आहुतियां दी गईं। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात राजकुमार ठाकरे ने अपने संबोधन में कहा कि सदी के महानायक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकता संशोधन बिल सीएए को देश की सर्वोच्च सदनों से पास करा कर पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से लुटपिट कर हिन्दुस्तान आए लोगों को पुर्नवास तथा भारतीयता देने काम किया है। न कि किसी को देश से बाहर करने का। देश में विपक्षियों द्वारा राजनीतिक षड़यंत्र के तहत भ्रामक और झूठ फैला कर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। जो देश हित में नहीं है। बुद्धि-शुद्धि यज्ञ में उमेश पटौदी, डा. अमित वार्ष्णेय, महेंद्र कश्यप, उमेश सैनी, पंकज कश्यप, राजेश पाल, विमल कश्यप, रोहित, मानक गुप्ता, आदित्य शर्मा, मुनीष कश्यप, मेघ सिंह, सिद्धार्थ, रमेश, हंसराज, हरप्रसाद कश्यप, अजय प्रजापति, शेरू, राजेश, शीला सागर, रजनी सक्सैना, शोभा रस्तोगी, राजेश सक्सैना, सलोनी कश्प, स्वाति सिंह, मोना, ऋषिका, शिवानी, इला, प्रवेश शर्मा आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें