भारत में आज सबसे ज्यादा युवा : कृष्ण चंद्र
Sambhal News - एसएम कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें 410 बाल स्वयं सेवकों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता कृष्ण चंद्र ने बताया कि भारत का युवाशक्ति देश के भविष्य के लिए...

एसएम कॉलेज के मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। जोकि शहर के विभिन्न मार्गो से निकाला गया। पथ संचलन में करीब 410 बाल स्वयं सेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण चंद्र कहा कि आज भारत उस कालखंड से गुजर रहा है, जो युगों-युगों में एक बार आता है। आज़ादी के इस अमृत काल में भारत के स्वर्णिम भविष्य को लिखने वाले अनेक कारण एक साथ जुड़ गए हैं। आज भारत दुनिया के उन देशों में से है जिसमें सबसे ज्यादा युवा हैं। इतना युवा तो भारत, अपनी आजादी की लड़ाई के समय भी नहीं था। जब उस युवाशक्ति ने देश को आजादी दिलाई, तो ये विशाल युवाशक्ति देश को जिस ऊंचाई पर ले जा सकती है, वो कल्पना से भी परे है। इसलिए मेरा विश्वास आज के बच्चों, आज के नौजवानों पर है। भविष्य़ के भारत के कर्णधार यही बच्चे हैं। जिन बच्चों ने मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन किया है। उनका अद्भुत कौशल दिखाता है कि भारत के वीर बालक-बालिकाओं का सामर्थ्य कितना ज्यादा है। गुरु गोविन्द सिंह के दोनों पुत्र व परिवार के बलिदान को याद करते हुए बाल स्वयं सेवकों को विभिन्न कहानियो के माध्यम से अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में 410 बाल स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में हिस्सा लिया और शहर के विभिन्न मार्गो से संचलन निकला गया। पथ संचलन का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुद्वारा समिति के सचिव चरन सिंह की। कार्यक्रम में जिला संघचालक विजय पाल, अशोक, जिला बौद्धिक प्रमुख विजय पाल, व्यवस्था प्रमुख चरण सिंह, नगर कार्यवाह उदय, संजय, पवन, पिंकल, अभिनव, रोहित,दिलीप, कृष्ण कुमार,अरविन्द, देवेंद्र, मुदित, अनमोल ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।