ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसंभल में गिरी घर की छत, मलबे में दबकर हुई वृद्ध की मौत

संभल में गिरी घर की छत, मलबे में दबकर हुई वृद्ध की मौत

रजपुरा थाना क्षेत्र में चारपाई पर सो रहे वृद्ध के ऊपर कच्चे घर की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबने से वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध का...

संभल में गिरी घर की छत, मलबे में दबकर हुई वृद्ध की मौत
हिन्दुस्तान टीम,संभलTue, 22 Oct 2019 01:07 PM
ऐप पर पढ़ें

रजपुरा थाना क्षेत्र में चारपाई पर सो रहे वृद्ध के ऊपर कच्चे घर की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबने से वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

थाना क्षेत्र के गांव डुप्टाकलां निवासी वृद्ध मुख्त्यार सोमवार की रात को अपने कच्चे बने घर में सो रहे थे। परिवार के अन्य लोग घर के बाहर सो रहे थे। देर रात कच्चे घर की छत तेज धमाके के साथ भरभराकर गिर गई। चारपाई पर सो रहा वृद्ध छत के मलबे के नीचे दब गया। छत गिरने की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर मलबे को हटाकर वृद्ध को बाहर निकाला और इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।

वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कच्चे घर की छत गिरने से उसके मलबे के नीचे दबकर वृद्ध की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें