Sambhal News: तीन नलकूपों के ताले तोड़कर हजारों का माल समेटा

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र में चोरों ने मुबारकपुर बंद गांव में तीन किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए कीमती सामान चुरा लिया। किसानों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई, लेकिन क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Sambhal News: तीन नलकूपों के ताले तोड़कर हजारों का माल समेटा

Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार रात चोरों ने मुबारकपुर बंद गांव में तीन किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़ दिए और स्टार्टर, केबल, मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को घटना की जानकारी हुई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्र के मुबारकपुर बंद निवासी आरिफ, हामिद हुसैन और रिजवान अली के नलकूपों के ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और जरूरी उपकरण गायब थे। पीड़ित किसानों ने पुलिस चौकी मंसूरपुर माफी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ग्रामीणों का कहना है कि असमोली क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। डौंडी में राजीव कुमार के घर पीछे से सीढ़ी लगाकर लाखों की चोरी हुई थी। मीरपुर साकीपुर में पुलिस चौकी के पास ही बुद्धाराम प्रजापति के घर नकब लगाकर नकदी और जेवर चोरी किए गए। 28 अगस्त की रात सीढल माफी में सचिन प्रजापति के घर दीवार कूदकर पहुंचे बदमाशों ने 5500 रुपये लूट लिए थे। वहीं, 30 जुलाई को शाहपुर डसर में निर्माणाधीन दवा फैक्ट्री के चौकीदार दिलशाद को बंधक बनाकर लूट की गई थी। इसके अलावा कई गांवों में नलकूपों को भी चोर लगातार निशाना बना रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घटनाओं का खुलासा न होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंभलSambhal News: तीन नलकूपों के ताले तोड़कर हजारों का माल समेटा