त्योहारी सीजन में सूखे मेवों के रेट बढ़े, चिरौंजी दो हजार रुपये किलो

Mar 01, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - त्योहारों के दौरान सूखे मेवों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर चिरौंजी की कीमतें पिछले 10 दिनों में 1800 से 2000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। मांग में वृद्धि और सप्लाई में कमी के कारण अन्य मेवों जैसे बादाम, काजू और पिस्ता की कीमतें भी बढ़ गई हैं।

त्योहारी सीजन में सूखे मेवों के रेट बढ़े, चिरौंजी दो हजार रुपये किलो

त्योहारों की रौनक के साथ सूखे मेवों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। खासकर चिरौंजी की कीमतों में बीते 10 दिनों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। थोक बाजार में चिरौंजी 1800 से 2000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। जबकि फुटकर में यह और महंगी बिक रही है। व्यापारियों का कहना है कि मांग अचानक बढ़ने और सप्लाई सीमित होने के कारण कीमतों में तेजी आई है। होली पर बनने वाली पारंपरिक गुजिया और मिठाइयों में चिरौंजी का खास इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही रमजान माह के चलते भी सूखे मेवों की मांग बढ़ जाती है।

सेहरी और इफ्तार में बादाम, काजू, किशमिश और पिस्ता की खपत बढ़ने से बाजार पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है। अंजीर और पिस्ता के दामों में भी उल्लेखनीय तेजी आई है। सिर्फ चिरौंजी ही नहीं, बल्कि बादाम, काजू, अंजीर, किशमिश और पिस्ता की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फुटकर बाजार में ग्राहकों को थोक की तुलना में 100 से 300 रुपये प्रति किलो तक अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। इससे आम उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक आयात और आपूर्ति में कमी के चलते दाम बढ़े हैं। थोक और फुटकर कीमतों में अंतर ज्यादा होने से ग्राहक असमंजस में हैं। कई लोग कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं, जबकि कुछ परिवार त्योहार को देखते हुए बजट बढ़ाने को मजबूर हैं। कीमतों में उछाल के बावजूद बाजारों में रौनक बनी हुई है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ कम नहीं हुई है। त्योहारों की मिठास के बीच बढ़ती महंगाई ने जेब पर बोझ जरूर बढ़ाया है, लेकिन उत्साह और परंपरा के आगे कीमतों की तेजी फीकी पड़ती नजर आ रही है। सूखे मेवों के रेट प्रतिकिलो में मेवे थोक फुटकर चिरौसी 1800 2000 से 2100 बादाम 780 800 से 1000 काजू 850 900 से 1000 पिस्ता 1100 1200 से 1400 मुन्नका 850 900 से 1000 किशमिश 550 600 से 700 छुआरे 180 200 से 250 अंजीर 1600 1800 से 2000

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।