Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsRising Gold and Silver Prices Dampen Jewelry Market Enthusiasm
महंगे सोने और चांदी ने ठप किया सर्राफा बाजार

महंगे सोने और चांदी ने ठप किया सर्राफा बाजार

संक्षेप:

Sambhal News - सोने और चांदी के दामों में तेज़ी से वृद्धि ने सर्राफा बाजार की रौनक छीन ली है। ग्राहक बढ़ती महंगाई के कारण गहनों की खरीदारी कम कर रहे हैं, जिससे बाजार में सन्नाटा छा गया है। शादियों के सीजन में भी ग्राहक पुराने गहने बेचने तक सीमित हो गए हैं। व्यापारियों को चिंता है कि यदि दाम ऐसे ही बढ़ते रहे, तो मंदी आ सकती है।

Jan 18, 2026 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

संभल। सोना और चांदी के दामों में लगातार हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी ने सर्राफा बाजार की रौनक छीन ली है। हालात यह हैं कि सोना करीब 1 लाख 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,82000 हजार रुपये प्रति किलो के तक पहुंच गई है। इन रिकॉर्ड कीमतों ने आम ग्राहकों की कमर तोड़ दी है। जिसका सीधा असर बाजारों में साफ नजर आने लगा है। जहां पहले आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रहती थी। वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि महंगाई की मार और बढ़ती कीमतों के कारण लोग जेवर खरीदने से कतरा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शादी-विवाह और पारंपरिक आयोजनों के बावजूद ग्राहक खरीदारी टाल रहे हैं। पहले जो ग्राहक दो तौला सोना खरीदते थे। अब मजबूरी में एक तौला या उससे भी कम में काम चला रहे हैं। कई लोग तो केवल पुराने गहनों की मरम्मत या एक्सचेंज तक ही सीमित रह गए हैं। बाजार में रिटेल खरीदारी में भारी गिरावट आई है। सर्राफों की दुकानों पर दिनभर बैठने के बाद भी गिने-चुने ग्राहक ही पहुंच रहे हैं। दुकानदार बताते हैं कि त्योहारों और शादी के सीजन में भी पहले जैसी रौनक नजर नहीं आ रही। इस समय अधिकांश ग्राहक पुराना सोना चांदी बेचने के लिए आ रहे हैं। क्योंकि इस समय चांदी व सोने के दाम सही मिल रहे हैं। ग्राहकों की कमी के चलते कई दुकानों पर कर्मचारी खाली बैठे समय काटते दिख रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच घर खर्च चलाना ही मुश्किल हो गया है। ऐसे में महंगे होते जेवर खरीदना आम आदमी के बजट से बाहर होता जा रहा है। कई परिवारों ने शादी-ब्याह के लिए सोने की खरीद को टाल दिया है या फिर चांदी और हल्के आभूषणों की ओर रुख कर रहे हैं। कारोबारियों को चिंता है कि अगर कीमतों में यही तेजी बनी रही तो आने वाले समय में सर्राफा बाजार और मंदी की चपेट में आ सकता है। फिलहाल सोना-चांदी के बढ़ते दाम न सिर्फ ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। बल्कि बाजार की चमक और रौनक भी फीकी पड़ती नजर आ रही है। महंगे सोना-चांदी ने फीकी की शादी की रौनक संभल। सोना और चांदी के लगातार बढ़ते दामों ने मध्यमवर्गीय परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि कई परिवार शादियां टाल रहे हैं या फिर गहनों की खरीद में कटौती कर रहे हैं। दो फरवरी से साहलग शुरू होने के बावजूद बाजार में अपेक्षित रौनक दिखाई नहीं दे रही है। बीते वर्ष शादियों के सीजन में दिन में 80 से 90 ग्राहक आते थे, लेकिन अब मात्र 10 से 15 ग्राहक आ रहे हैं। जबकि रिटेल ग्राहक तो लगभग आना ही बंद हो गए हैं। सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि बीते वर्ष शादियों के सीजन में सर्राफा बाजार में संभल में एक दिन में लगभग 1 करोड़ रुपये का कारोबार होता था। लेकिन मंहगाई की वजह से इस समय 40 से 50 लाख रुपये का कारोबार ही बचा है। लोगों का कहना है कि दाम सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है। तभी खरीदारी संभव हो सकेगी। बढ़ती महंगाई और ऊंचे भावों के कारण शादी-ब्याह का बजट बिगड़ गया है। जिससे आम लोग खासे परेशान नजर आ रहे हैं। बीते तीन वर्ष के आंकड़े सोने के रेट चांद के रेट 2023 64 हजार 79 हजार 2024 78 हजार 96 हजार 2025 1.39 लाख 2.20 लाख 2026 1.45 लाख 2.82 लाख सोना-चांदी के दाम जिस तेजी से बढ़े हैं। उससे बाजार पूरी तरह ठप सा हो गया है। शादी-विवाह के लिए भी लोग सोने चांदी की खरीदारी कम कर रहे हैं। पहले जो पांच तौला लेते अब दो में ही काम चला रहे हैं। - प्रदीप वर्मा, सर्राफा व्यापारी इतनी महंगाई पहले कभी नहीं देखी। ग्राहक मजबूरी में खरीदारी कम कर रहे हैं। रिटेल कारोबार बहुत गिर गया है। अगर यही हाल रहा तो छोटे व्यापारियों के लिए दुकान चलाना मुश्किल हो जाएगा। - प्रभात, सर्राफा व्यापारी