Sambhal News: गंगा का उफान बढ़ा तो गांवों में घुसा पानी, स्कूल की राह भी डूबी

हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News: गंगा के बढ़ते जलस्तर ने जुनावई क्षेत्र के गांवों में समस्याएँ बढ़ा दी हैं। पानी बांध के पास पहुंच गया है, जिससे खेत और गांव जलमग्न हो गए हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और पशुपालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाव और राहत की व्यवस्था करने की मांग की है।

Sambhal News: गंगा का उफान बढ़ा तो गांवों में घुसा पानी, स्कूल की राह भी डूबी

Sambhal News: गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर ने जुनावई क्षेत्र में बांध के पास बसे गांवों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नदी का पानी बांध तक पहुंचने के बाद आसपास के गांवों और खेतों में फैल गया है। रघुपुर पुख्ता, उदिया नगला, बझांगी, तोतापुर, मैंगरा और सालिंग की मड़ैया समेत कई गांव प्रभावित हैं। खेतों के जलमग्न होने से गन्ना, बाजरा और धान की फसलों पर संकट मंडरा रहा है। वहीं संपर्क मार्गों पर पानी भरने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और पशुपालकों को उठानी पड़ रही है। रघुपुर पुख्ता गांव के चारों तरफ पानी भरने से खेत-खलिहान जलमग्न हो गए हैं। गांव के प्राथमिक विद्यालय के आसपास भी पानी पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उदिया नगला और बझांगी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर करीब दो से तीन फीट पानी भर गया है। इसी रास्ते से उदिया नगला के बच्चे बझांगी स्थित प्राथमिक विद्यालय जाते हैं। पानी अधिक होने के कारण करीब 20 बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के बीच से होकर निकलना बच्चों के लिए जोखिम भरा है.

नाव की मांग, पशुओं के चारे की भी दिक्कत

बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने प्रशासन से नाव उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि जरूरी सामान और लोगों का आवागमन सुचारु रह सके। उदिया नगला निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि मंगलवार की अपेक्षा पानी कुछ कम हुआ है, लेकिन खेतों और रास्तों में जलभराव अब भी बना हुआ है। पानी भरने से पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में भी परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द राहत और आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है।

सामान्य प्रश्न

✦जुनावई क्षेत्र में कौन से गांव प्रभावित हैं?−
जुनावई क्षेत्र में रघुपुर पुख्ता, उदिया नगला, बझांगी, तोतापुर, मैंगरा और सालिंग की मड़ैया समेत कई गांव प्रभावित हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंभलSambhal News: गंगा का उफान बढ़ा तो गांवों में घुसा पानी, स्कूल की राह भी डूबी