Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsReview Meeting on PM Crop Insurance Scheme for KCC Holders Led by CDO Gorakhnath Bhatt
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक में सीडीओ ने दिए निर्देश

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक में सीडीओ ने दिए निर्देश

संक्षेप:

Sambhal News - बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड धारक कृषकों की बीमा प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी केसीसी...

Sep 04, 2025 04:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सीडीओ गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड धारक कृषकों की बीमा प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने योजना से जुड़े प्रमुख बिंदुओं की जानकारी अधिकारियों को दी। इस दौरान सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी केसीसी धारक किसानों का शत-प्रतिशत बीमा सुनिश्चित किया जाए। योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि हर किसान इसका लाभ उठा सके। बैंकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए जिला अग्रणी प्रबंधक केनरा बैंक को विशेष रूप से प्रगति तेज करने के निर्देश दिए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उप कृषि निदेशक ने बैठक में बैंकवार किसान क्रेडिट कार्ड धारकों की बीमा प्रगति की स्थिति प्रस्तुत की। सीडीओ ने इस पर असंतोष जताते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा में सभी पात्र किसानों का बीमा अनिवार्य रूप से कराया जाए। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी प्रबोध कुमार मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी सौरव मिश्रा, जिला अग्रणी प्रबंधक केनरा बैंक ललित राय सहित सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।