राजस्व टीम को देखकर होटल पर हंगामा करने पर सात ग्रामीणों सहित कई महिलाओं पर मुकदमा दर्ज

राजस्व टीम को देखकर होटल पर हंगामा करने पर सात ग्रामीणों सहित कई महिलाओं पर मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Sambhal News - गुन्नौर तहसील के दिनौरा गांव में होटल पर राजस्व टीम की जांच के दौरान होटल संचालक सोनू यादव के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सोनू की तहरीर पर सात ग्रामीणों और महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच जारी है।

Dec 11, 2025 12:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

गुन्नौर तहसील क्षेत्र के थाना धनारी अंतर्गत दिनौरा गांव में एक होटल पर राजस्व टीम की मौजूदगी से नाराज़ कुछ लोगों ने होटल संचालक से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस ने होटल संचालक की तहरीर पर सात ग्रामीणों और कई महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल संचालक सोनू यादव ने बताया कि 2 दिसंबर की दोपहर राजस्व टीम उनके होटल पर जांच के लिए पहुंची थी। इसी दौरान गांव के विजयपाल, जगपाल, राजेश उर्फ नरेश, अमरीश, विनीत, संजीव उर्फ हरिश्चंद सहित उनके परिवार की कई महिलाएं और रिश्तेदार होटल पहुंच गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोनू का आरोप है कि राजस्व टीम के सामने ही सभी ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और धमकी दी कि यदि राजस्व विभाग के कर्मचारियों को होटल पर बैठाया या सहयोग किया गया तो जान से मार दिया जाएगा। आरोपियों ने होटल पर बैठे ग्राहकों से भी अभद्रता की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पुलिस को सूचना मिलते ही सभी आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन बाद में वे लगातार धमकियां दे रहे हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकता से एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चौकी प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।