Sambhal News: शेरपुर में जलभराव को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रधान पक्ष ने सफाई कराकर समाधान का दिया भरोसा

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: असमोली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेरपुर में बारिश के बाद सड़क पर जलभराव की समस्या के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी की सड़क को ऊंचा करने और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की मांग की। ग्राम प्रधान ने सफाई अभियान चलाकर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

Sambhal News: शेरपुर में जलभराव को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रधान पक्ष ने सफाई कराकर समाधान का दिया भरोसा

Sambhal News: असमोली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेरपुर में बरसात के बाद सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी की सड़क नीची होने के कारण बारिश के दौरान पानी भर जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। वहीं, ग्राम प्रधान पक्ष ने मौके पर सफाई अभियान चलाकर जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया है। शेरपुर गांव में दो गांवों का पानी एक तालाब में आता है। बरसात के समय तालाब में पानी भरने के बाद सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नीची होने के कारण समस्या हर साल आती है।

उन्होंने मांग की कि पीडब्ल्यूडी की सड़क को ऊंचा कराया जाए, जिससे जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। वहीं ग्राम प्रधान हाजी मोहम्मद अली सेट ने बताया कि सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत आती है जबकि नालियों की सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। उन्होंने कहा कि गांव में नालियों की सफाई कई बार कराई जा चुकी है। प्रधान पति ने बताया कि पहले भी पुलिया और नाले में कूड़ा-कचरा जमा होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद निरीक्षण कर जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली और मजदूर लगाकर सफाई कराई गई। करीब 50 से 60 ट्रॉली मलबा निकालकर दूसरी जगह डलवाया गया, जिससे जलस्तर कम हुआ है। उन्होंने बताया कि सचिव अंकित गौतम के निर्देश पर दोबारा सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें जेसीबी, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और करीब 15 मजदूर लगाए गए। प्रधान पक्ष का कहना है कि गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। सफाई कर्मी के नियमित नहीं आने के कारण भी कई बार पंचायत को अपने स्तर से मजदूर लगाकर सफाई करानी पड़ती है। प्रधान पति ने बताया कि 18 मई को भी ठेके पर मजदूर लगाकर नालियों की तली तक सफाई कराई गई थी। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि स्थायी समाधान तभी होगा जब पीडब्ल्यूडी की सड़क को ऊंचा कराया जाएगा। इस संबंध में ग्रामीणों ने विधायक पिंकी यादव से भी कई बार समस्या के समाधान की मांग की है। ग्राम प्रधान पक्ष का कहना है कि तालाब में दो गांवों का पानी आने और उसकी क्षमता कम होने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। यदि सड़क को ऊंचा करा दिया जाए या जल निकासी की बेहतर व्यवस्था हो जाए तो जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।