Sambhal News: जेई ने की नापजोख, लोगों ने खुद ही तोड़ दिए घरों के आगे के कब्जे
हिन्दुस्तान, संभल
Sambhal News: संभल शहर के वाल्मीकि बस्ती में लोगों ने शुक्रवार को अपने-अपने घरों के बाहर बनाए गए स्लैब तोड़ना शुरू कर दिया। ऐसा तब हुआ जब विभाग के जेई ने रास्ते की नापजोख के बाद स्लैब हटाने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों ने किसी कार्रवाई का इंतजार किए बिना अपने स्तर से यह कार्य किया।

Sambhal News: संभल शहर के मोहल्ला आलम सराय स्थित वाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार को उस समय हलचल मच गई, जब लोगों ने अपने-अपने घरों के बाहर बने स्लैब तोड़ने शुरू कर दिए। एक के बाद एक कई लोगों ने रास्ते के सामने बनाए गए स्लैब को खुद ही तोड़कर हटा दिया। लोगों ने बताया कि रास्ते की नापजोख की जा चुकी है। इसके बाद विभाग के जेई की ओर से घरों के बाहर बने स्लैब हटाने को कहा गया। जेई के निर्देश के बाद लोगों ने किसी कार्रवाई का इंतजार किए बिना स्वयं ही स्लैब तोड़ने शुरू कर दिए। शुक्रवार को बस्ती में कई घरों के सामने लोग स्लैब हटाते नजर आए।
लोगों का कहना है कि रास्ते की नापजोख के बाद निर्धारित सीमा में आने वाले निर्माण को हटाना जरूरी बताया गया है। इसी के चलते उन्होंने अपने स्तर से स्लैब तोड़ने का निर्णय लिया।


