Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsReligious Enthusiasm in Nagarai Ballu Installation Ceremony of Hanuman Idol in Newly Built Temple
मंदिर पर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, भक्ति के रंग में डूबा गांव

मंदिर पर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, भक्ति के रंग में डूबा गांव

संक्षेप:

Sambhal News - बनियाठेर क्षेत्र के नगरिया बल्लू में नव-निर्मित मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांव में धार्मिक उत्साह है। कार्यक्रम पंडित कवित आचार्य की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ। पहले दिन गणेश-मात्रिका पूजन हुआ, और 10 नवंबर को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

Nov 09, 2025 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

बनियाठेर। बनियाठेर क्षेत्र के ग्राम नगरिया बल्लू में नव-निर्मित मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। मंदिर का निर्माण ग्रामवासियों के सामूहिक आर्थिक सहयोग से कराया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित कवित आचार्य के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। आयोजन समिति में ओमपाल सिंह ठाकुर, विनेश राघव, जयवीर सिंह राघव, पप्पू कठेरिया, बृजेश दिवाकर सहित कई ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहले दिन गणेश-मात्रिका पूजन और हनुमान जी की मूर्ति का अन्नाधिवास विधिवत संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शनिवार को हवन एवं यज्ञ का आयोजन होगा, जबकि 10 नवंबर को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि पूरी की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पूर्व भगवान शंकर, माता पार्वती, गणेश जी, भगवान कार्तिकेय और नंदी की मूर्तियों का नगर भ्रमण और महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। भक्ति गीतों की प्रस्तुति, विशेष झांकी और सजावट से कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर अब गांव के धार्मिक व सामाजिक केंद्र के रूप में पहचान बनाएगा। इस मौके पर शिवम ठाकुर पत्रकार, प्रद्युम्न ठाकुर, गौरव राघव, विष्णु राघव, किशन ठाकुर, कपिल राघव, सचिन कठेरिया, मोहित ठाकुर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।