Sambhal News: गुरुद्वारा भारतल सिरसी में हुआ गुरुबाणी पाठ

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: बाबा संत जोगा सिंह गुरुद्वारा साहिब में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम हुआ। संगत ने श्रद्धा से गुरु के चरणों में मत्था टेका। ज्ञानी उदित सिंह ने गुरुबाणी का पाठ किया। सभी श्रद्धालुओं ने सेवा, समर्पण, प्रेम और मानवता पर चलने की प्रेरणा ली। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरित करके किया गया।

Sambhal News: गुरुद्वारा भारतल सिरसी में हुआ गुरुबाणी पाठ

Sambhal News: सिंहपुरसानी, संवाददाता। बाबा संत जोगा सिंह गुरुद्वारा साहिब भारतल सिरसी में रविवार को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक वातावरण के बीच धार्मिक कार्यक्रम हुआ। गुरुद्वारा परिसर गुरुबाणी की मधुर स्वर लहरियों से गूंज उठा। जहां बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु के चरणों में मत्था टेका।कार्यक्रम के दौरान ज्ञानी उदित सिंह ने गुरुबाणी का भावपूर्ण पाठ किया। संगत ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गुरुबाणी का श्रवण किया। आध्यात्मिक संदेशों से ओतप्रोत वाणी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सेवा, समर्पण, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। पूरे आयोजन के दौरान गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सरदार डॉ. हरि सिंह ढिल्लों भी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। उन्होंने गुरु के दरबार में मत्था टेककर प्रदेश और समाज की खुशहाली की अरदास की। धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर संगत में श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया, जिसे सभी श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू, खिलेंद्र सिंह, किरणपाल सिंह, विकास चौधरी, रोहतास सिंह, तेजपाल सिंह, सनी चौधरी, आनंद सिंह आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।