Rapid Construction of Police Post Near Shahi Jama Masjid Amid Security Concerns शाही जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsRapid Construction of Police Post Near Shahi Jama Masjid Amid Security Concerns

शाही जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी

Sambhal News - शाही जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। एएसपी श्रीश्चंद्र की अगुवाई में नींव रखी गई और दीवार एवं पिलर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। मस्जिद क्षेत्र में हाल की...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलMon, 30 Dec 2024 01:32 AM
share Share
Follow Us on
शाही जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी

शाही जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी बनाए जाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। निर्माण कार्य दिन रात किया जा रहा है। शनिवार को पुलिस चौकी की नींव रखी गई थी। एएसपी श्रीश्चंद्र के नेतृत्व में चौकी का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। दूसरे दिन एक तरफ की दीवार बनाई गई और पिलर खड़े करने का कार्य किया गया। शाही जामा मस्जिद के दोबारा सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कर रही है। हिंसा के बाद मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के प्रयास में पुलिस जुटी है। शाही जामा मस्जिद संवेदनशील क्षेत्र है, यहां शुक्रवार को एएसपी श्रीशचंद्र ने मस्जिद के सामने खाली पड़ी भूमि पर चौकी के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की थी। शनिवार को पूजन के बाद चौकी की नींव रखी गई और तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे ठंड के मौसम में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करने में कोई दिक्कत हीं हो। रविवार को निर्माण कार्य के दूसरे दिन एएसपी ने पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहकर निर्माण कार्य कराया। दीवार निर्माण के साथ ही पिलर बनाने का काम किया गया। यह कार्य रात्रि में भी किया जाएगा। जिससे पुलिस कर्मियों को जल्द से जल्द सुविधा का लाभ मिल सके। वर्तमान में मस्जिद पर रह रही पुलिस बल खुले में बैठी रहती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।