ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलचन्दौसी में सैनिकों को राखी बांध कर मनाया रक्षाबंधन

चन्दौसी में सैनिकों को राखी बांध कर मनाया रक्षाबंधन

भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन भाजपा महिला मोर्चा और आराध्या वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी ने संयुक्त रुप से शनिवार को नए अंदाज में...

चन्दौसी में सैनिकों को राखी बांध कर मनाया रक्षाबंधन
हिन्दुस्तान टीम,संभलSun, 18 Aug 2019 12:48 AM
ऐप पर पढ़ें

भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन भाजपा महिला मोर्चा और आराध्या वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी ने संयुक्त रुप से शनिवार को नए अंदाज में मनाया। सैनिकों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर रक्षा का वचन लिया। वहीं सैनिकों ने उपहार भेंट कर परंपरा को निभाया और कलाई पर बांधे रक्षासूत्र का सम्मान करने का वचन दिया।

भाजपा महिला मोर्चा और आराध्या वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को स्टेशन रोड स्थित पंजाबी कालोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश की सीमा सुरक्षा पर तैनात सैनिकों की कलाई पर राखी बांध कर रक्षाबंधन पर्व मनाया। जिसमें संजीव सिंह जिला संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ, संजय राघव मंडल अध्यक्ष, ओमकार गिरीश सह संयोजक व सतवीर सिंह मंडल अध्यक्ष की कलाई पर राखी बांधी और दीर्घायु की कामना की। भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री पूनम अरोरा एवं जिला उपाध्यक्ष राखी सिरोही ने कहा कि सैनिक चौबीस घंटे जान जोखिम में डाल कर देश की सुरक्षा करते हैं। उनकी बदौलत ही देश की जनता रात को चैन से सो पाती है। रेखा रस्तोगी, काजल अरोरा, पुष्पा मल्होत्रा, सुनेना मल्होत्रा, लक्ष्मी, रितु साहनी आदि उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें