संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 169 शिकायतों में 18 का निस्तारण

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - शनिवार को संभल, चंदौसी और गुन्नौर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं और 169 में से 18 शिकायतों का निस्तारण किया। संभल में 69 में से 7, चंदौसी में 38 में से 4 और गुन्नौर में 62 में से 7 शिकायतों का समाधान हुआ। अधिकारियों ने समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 169 शिकायतों में 18 का निस्तारण

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों-संभल, चंदौसी और गुन्नौर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए और लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेने की हिदायत दी। तीनों तहसील में 169 शिकायतों में 18 शिकायतों का निस्तारण हुआ। संभल तहसील में आईं 69 शिकायतें, 7 निस्तारितसंभल। तहसील संभल में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 69 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सबसे अधिक 38 शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं, जबकि पुलिस की 11, विकास और खाद्य विभाग की 4-4, स्वास्थ्य की 1 और अन्य विभागों की 11 शिकायतें दर्ज की गईं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिकायतों को लंबित न रखा जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप कुमार सिंह, एएसपी आलोक भाटी, एसडीएम निधि पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।चंदौसी में 38 शिकायतों में से 4 का निस्तारणतहसील चंदौसी में उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व की 12, पुलिस की 1, चकबंदी की 3, विकास की 4, खाद्य एवं रसद की 2, समाज कल्याण की 2 तथा अन्य विभागों की 10 शिकायतें शामिल रहीं। इस मौके पर सीओ दीपक तिवारी, तहसीलदार रवि सोनकर, नायब तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।गुन्नौर में 62 फरियादी पहुंचे, 7 की समस्याएं सुलझींगुन्नौर तहसील में एसडीएम अवधेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें 62 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। यहां सर्वाधिक 31 शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं, पुलिस की 11, पूर्ति विभाग की 7, विद्युत विभाग की 7, ग्राम विकास, समाज कल्याण व नगर पंचायत की 1-1 तथा अन्य विभागों की 3 शिकायतें दर्ज की गईं। एसडीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।