स्मार्ट मीटर के खिलाफ बढ़ा विरोध, उपभोक्ताओं में नाराजगी

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

जनपद में स्मार्ट और प्रीपेड बिजली मीटर के खिलाफ लोगों का विरोध बढ़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर लगाने के बाद बिल बढ़ गए हैं और प्रीपेड सिस्टम से बिजली की आपूर्ति रिचार्ज खत्म होते ही बंद हो जाती है। प्रदर्शनकारी पुराने मीटर लगाने और बढ़े हुए बिलों की जांच की मांग कर रहे हैं।

स्मार्ट मीटर के खिलाफ बढ़ा विरोध, उपभोक्ताओं में नाराजगी

जनपद में स्मार्ट और प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के खिलाफ लोगों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। सरयातरीन के मोहल्ला भालेभाज खां सराय में उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में अचानक बढ़ोतरी हो रही है और बिना पर्याप्त जानकारी के प्रीपेड सिस्टम लागू किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था का सबसे अधिक असर मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। पहले जहां बिजली खर्च किसी तरह संभल जाता था, वहीं अब खर्च बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने दावा किया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल पहले से ज्यादा आ रहा है।

प्रीपेड सिस्टम के तहत रिचार्ज खत्म होते ही बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। जिससे लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही कई उपभोक्ताओं को मीटर संचालन और रिचार्ज प्रक्रिया समझने में भी दिक्कत हो रही है। सीमित आय वाले परिवारों के लिए बार-बार रिचार्ज कराना मुश्किल साबित हो रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने पोस्टपेड मीटर लगाए जाएं और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कराई जाए। साथ ही जबरन मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई है। जिले के कई इलाकों में लोग शिकायत दर्ज करा रहे हैं और स्मार्ट मीटर को लेकर अविश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।