
रिपोर्ट दर्ज न करने पर लेखपालों का प्रदर्शन
Sambhal News - गुन्नौर के तहसील परिसर में लेखपालों ने बुधवार को पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ के सचिव सोनू शर्मा ने बताया कि बबराला में उनके साथ मारपीट की गई और पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।...
तहसील परिसर गुन्नौर में बुधवार को लेखपालों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही रिपोर्ट दर्ज न करने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। जानकारी के अनुसार, लेखपाल संघ गुन्नौर के तहसील सचिव सोनू शर्मा 4 सितंबर को बबराला में सरकारी कार्य कर रहा था। उसी समय बबराला निवासी युवक पहुंचा और अपने निजी कार्य कुराबंदी रिपोर्ट लगाने के लिए दबाब बनाने लगा। लेखपाल ने कहा कि आपकी रिपोर्ट पहले ही प्रेषित की जा चुकी है तो उसने धमकी देते हुए कहा कि मैंने उपजिलाधिकारी न्यायालय से पुनः कुरे बनवाने का आदेश करा लिया है। इसके बाद वह गालियां देने लगा और मेरे साथ मारपीट करने की नियत से अपने 3-4 साथियों को और बुला लिया।

जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हुआ। इसके बाद पुलिस को मामले तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। बुधवार को तहसील परिसर में बैठकर लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम अवधेश कुमार को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान गुन्नौर तहसील के संगठन के लेखपाल एवं कानून भी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




