रजिस्ट्री कार्यालय में नाम की गड़बड़ी से रुक रहे बैनामे

Mar 01, 2026 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - संभल के रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने वाले लोगों को खतौनी और आधार कार्ड में नाम की गड़बड़ियों के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दस्तावेजों में त्रुटि के कारण रजिस्ट्री अटक गई है, जिससे खरीदारों और विक्रेताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 रजिस्ट्री कार्यालय में नाम की गड़बड़ी से रुक रहे बैनामे

संभल के रजिस्ट्री कार्यालय में इन दिनों बैनामा कराने पहुंच रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह खतौनी और आधार कार्ड में नाम की मामूली लेकिन निर्णायक गड़बड़ियां हैं। किसी के नाम में गलती है, तो कहीं पिता के नाम में अंतर दर्ज है। ऐसे छोटे-छोटे फर्क अब जमीन के सौदों पर ब्रेक लगा रहे हैं। रजिस्ट्री कार्यालय में रोजाना दर्जनों लोग संपत्ति की खरीद-फरोख्त के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन दस्तावेजों के मिलान में त्रुटि सामने आते ही फाइल रोक दी जा रही है। कई मामलों में खतौनी में पुराना नाम दर्ज है, जबकि आधार कार्ड में संशोधित नाम है।

इसके चलते न तो बैनामा हो पा रहा है और न ही भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। खरीदारों का कहना है कि उन्होंने बैंक से लोन की प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन दस्तावेजी विसंगति के कारण रजिस्ट्री अटक गई है। विक्रेताओं को भी भुगतान में देरी झेलनी पड़ रही है। वहीं अधिकारी और कर्मचारी भी असमंजस की स्थिति में हैं, क्योंकि नियमों के तहत दस्तावेजों का पूर्ण मिलान अनिवार्य है। नाम सुधार की प्रक्रिया में राजस्व विभाग और यूआईडीएआई में आवेदन करना पड़ता है। जिसमें समय लग रहा है। जब तक दोनों दस्तावेजों में समान विवरण दर्ज नहीं होने की वजह से रजिस्ट्री संभव नहीं हो पा रही। वर्जन -- खतौनी व आधार में नाम परविर्तन व अन्य समस्या होने से परेशानी हो रही है। ऐसे में लोग अपना आधार व खतौनी में संशोधन कराये। जबकि दो फरवरी से आधार अनिवार्य कर दिया गया है। अमित कुमार, सब रजिस्ट्रार।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।