पंचायत चुनाव की आहट से क्षेत्र में सियासी सरगर्मी तेज

Feb 11, 2026 01:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - गुन्नौर में पंचायत चुनाव की आहट के साथ सियासी माहौल गर्म हो गया है। गांवों में चुनावी चर्चाएं जारी हैं, जहां प्रत्याशी और समर्थक मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं। जातीय समीकरण और विकास कार्यों की समीक्षा भी चर्चा का हिस्सा है। चुनावी सरगर्मी चरम पर है, जबकि आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

पंचायत चुनाव की आहट से क्षेत्र में सियासी सरगर्मी तेज

गुन्नौर। पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही क्षेत्र में सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। गांव की चौपाल से लेकर गली-मोहल्लों तक हर जगह चुनावी चर्चाओं का दौर जारी है। प्रधानी, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद को लेकर संभावित प्रत्याशियों के नामों पर खुलकर मंथन हो रहा है। हालात यह हैं कि जहां चार लोग बैठते हैं, वहीं चुनावी गणित शुरू हो जाता है। शादी-विवाह, जन्मदिन समारोह और सामाजिक कार्यक्रम भी अब चुनावी मंच बनते नजर आ रहे हैं। प्रत्याशी और उनके समर्थक ऐसे आयोजनों में पहुंचकर मतदाताओं से सीधे संवाद साध रहे हैं और समर्थन मांग रहे हैं।

इतना ही नहीं, शमशान घाट जैसे गंभीर स्थानों पर भी राजनीतिक चर्चा थम नहीं रही। लोग आपसी बातचीत में संभावित उम्मीदवारों की ताकत और कमजोरियों पर चर्चा कर रहे हैं। गांवों में जातीय समीकरण, पुराने कार्यकाल का लेखा-जोखा और विकास कार्यों की समीक्षा भी मुद्दा बन रही है। संभावित प्रत्याशी अभी से सक्रिय हो गए हैं। कोई घर-घर संपर्क अभियान चला रहा है तो कोई सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर माहौल बनाने में जुटा है। समर्थकों की टीमें भी गांवों में सक्रिय होकर अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में माहौल तैयार कर रही हैं। कुल मिलाकर क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी चरम पर है। आधिकारिक घोषणा भले अभी शेष हो, लेकिन गांवों में चुनावी बिसात बिछ चुकी है और मुकाबले को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।