Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsPolice Tightens Grip on Sharik Satha s Gang After Violence Mastermind s Assets Seized
शारिक साठा का नेटवर्क पुलिस के रडार पर, अब गुर्गों की बारी

शारिक साठा का नेटवर्क पुलिस के रडार पर, अब गुर्गों की बारी

संक्षेप:

Sambhal News - संभल में हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा की संपत्तियों को कुर्क करने के बाद, पुलिस अब उसकी पूरी गैंग पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। प्रशासन ने कहा है कि यह कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस उन गुर्गों की अवैध संपत्तियों की गहन जांच करेगी, जो हिंसा में शामिल थे।

Jan 22, 2026 11:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर शिकंजा कसने के बाद अब पुलिस उसकी पूरी गैंग को घेरे में लेने की तैयारी में है। बुधवार को साठा की पैतृक संपत्ति कुर्क किए जाने के बाद प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी। अब पुलिस की नजर साठा के उन गुर्गों पर टिकी है, जिन्होंने हिंसा को अंजाम देने का कार्य किया। सूत्रों के मुताबिक, इन गुर्गों द्वारा बनाई गई अवैध संपत्तियों की गहन जांच शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि हिंसा के दौरान इस्तेमाल किए गए संसाधनों और फंडिंग की कड़ियां भी इन्हीं संपत्तियों से जुड़ी हो सकती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे में पुलिस हर उस मकान, जमीन और कारोबार को खंगालने में जुटेगी, जो शक के दायरे में है।