वन अधिनियम के वारंटी अभियुक्त को जुनावई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

जुनावई पुलिस ने वांछित अभियुक्त राजेश को गिरफ्तार किया। वह लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे उसके घर से पकड़ा। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

वन अधिनियम के वारंटी अभियुक्त को जुनावई पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसपी द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना जुनावई पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मैढौली निवासी राजेश पुत्र विजयपाल को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना गुन्नौर में भारतीय वन अधिनियम की धारा 4/10 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज था और वह काफी समय से वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।