
पुलिस ने 50 लाख के 113 मोबाइल कि बरामद किए, लोगों को सौंपे
Sambhal News - संभल में पुलिस ने 50 लाख रुपये कीमत के 113 चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए। इस दौरान एएसपी कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को उनके मोबाइल लौटाए गए। जिनके मोबाइल चोरी हुए थे, उन्होंने पुलिस के कार्य की सराहना की। सीओ आलोक भाटी ने बताया कि साइबर सेल की टीम ने इस कार्य में मदद की।
संभल। जिले में पुलिस ने बेहतरीन कार्य करते हुए चोरी और गुम हुए करीब 50 लाख रुपये कीमत के 113 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिसमें एक आईफोन भी शामिल था। जिन लोगों के मोबाइल चोरी या गुम हुए थे, पुलिस ने बुधवार को उन सभी को एएसपी कार्यालय पर बुलाया और कार्यक्रम आयोजित कर सभी को उनके मोबाइल लौटाए। चोरी या गुम हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे, सभी ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की। बुधवार को एएसपी कार्यालय पर सीओ आलोक भाटी के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे।

इस दौरान 105 लोग मौके पर अपने मोबाइल लेने पहुंचे। इस दौरान एएसपी कुलदीप सिंह, साइबर क्राइम थाना प्रभारी अमन सिंह, उपनिरीक्षक बसंत यादव, शहर कोतवाल गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वर्ष 2024 में उनका मोबाइल चोरी हुआ था, जिसकी शिकायत गुन्नौर कोतवाली में दर्ज कराई थी। उम्मीद नहीं थी कि चोरी हुआ मोबाइल वापस भी मिल पाएगा लेकिन पुलिस ने तमाम लोगों के मोबाइल लौटाकर सराहनीय कार्य किया है। - नेकसिंह यादव, लेखपाल कॉलोनी बबराला। दो सप्ताह पहले उनका मोबाइल चोरी हो गया था। थाने में उन्होंने शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने प्रयास किया और उनका मोबाइल वापस मिल गया। चोरी हुआ मोबाइल वापस मिलने पर उन्हें बहुत खुशी है, अन्य लोग भी खुश हैं। - इदरीश फात्मा, सिरसी। दो सप्ताह से जिले के सभी थानों में साइबर सैल की टीम इस प्रयास में लगी थीं, कि जो मोबाइल चोरी हुए हैं उन्हें बरामद किया जाए। इसी कड़ी में अभी तक 113 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 45-50 लाख रुपये होगी। जिनके मोबाइल गुम या चोरी हुए थे, उनके मालिकों को बुलाया गया है। इन मोबाइल को बरामद करने के लिए सीआइएआर पोर्टल मदद ली है और अगर किसी का मोबाइल गुम हो जाता है, तो स्वयं पोर्टल पर अपलोड कर सकता है और थाने में गुमशुदगी दर्ज पहुंचे तो अनुरोध करें और सीआइएआर पोर्टल की रिक्वेस्ट आईडी न मिले, तब तक वापस न जाए। - आलोक भाटी, सीओ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




