Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsPolice Mediation Resolves Holi Dispute in Khalsa Village
साकिन शोभापुर के मुख्य चौराहे से हटेगी होली

साकिन शोभापुर के मुख्य चौराहे से हटेगी होली

संक्षेप:

Sambhal News - फॉलोअप :: सौंधन, संवाददाता। कैला देवी थाना क्षेत्र के साकिन खालसा गांव में रविवार

Feb 04, 2026 06:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

कैला देवी थाना क्षेत्र के साकिन खालसा गांव में रविवार को होली के स्थान को लेकर उत्पन्न विवाद का निपटारा बुधवार को पुलिस की मध्यस्थता में किया गया। अब होलिका दहन मुख्य चौराहे के बजाय ग्राम समाज की भूमि पर किया जाएगा। रविवार को गांव में होली रखने के स्थान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। पुलिस ने सुझाव दिया कि होली को गांव के मुख्य चौराहे से हटाकर ग्राम समाज की भूमि पर रखा जाए, ताकि किसी को असुविधा न हो। बताया गया कि साकिन मुंजपता और शोभापुर खालसा के कुछ ग्रामीणों ने पुराने स्थान पर जगह कम होने के कारण सामाजिक सहमति से होली को मुख्य चौराहे पर रख दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी पर गांव के दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने चौराहे पर होली रखने का विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। एक पक्ष चौराहे पर होली रखना उचित बता रहा था, जबकि दूसरा पक्ष इसे एकांत सरकारी भूमि पर रखने की मांग कर रहा था। बाद में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता कराया गया। आपसी सहमति से तय हुआ कि होलिका दहन ग्राम समाज की भूमि पर किया जाएगा। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में होली को चौराहे से हटाकर तय स्थान पर स्थापित कराया जाएगा।