पुरानी रंजिश के चलते मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर खुर्द में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट की गई। नरेश ने बताया कि 15 मई को खेत से घर लौटते समय कुछ लोगों ने उसे रोककर लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पुरानी रंजिश के चलते मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी नरेश ने बताया कि वह 15 मई को सुबह 7 बजे करीब खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोक कर लाठी-डंडों से मारपीट की। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव निवासी आरोपी वीरमसिंह, धीरसिंह, सुखवीर और मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।