Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsPolice File Case Against Four Accused for Assaulting Woman and Daughter in Kadraabad
घर में घुसकर महिला और किशोरी से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर महिला और किशोरी से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Sambhal News - जुनावई थाना क्षेत्र की घटना, रंजिश में की गई थी गाली-गलौज और लाठी-डंडों से हमला थाना क्षेत्र के कादराबाद नगलिया देवी गांव में पांच दिन पूर्व घर में घु

Aug 07, 2025 05:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र के कादराबाद नगलिया देवी गांव में पांच दिन पूर्व घर में घुसकर महिला और उसकी किशोरी पुत्री से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। घटना 1 अगस्त की शाम लगभग 4:30 बजे की बताई जा रही है। गांव निवासी मुन्नालाल की पत्नी सुशीला देवी अपनी पुत्री राजमाला के साथ घर पर थीं। तभी रंजिशन गांव के चार लोग - सत्यपाल, हेमंत, राजपाल और सोमवीर - जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब किशोरी ने विरोध किया तो चारों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता सुशीला देवी ने घटना के संबंध में थाना जुनावई में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सत्यपाल, हेमंत, राजपाल और सोमवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। घायल किशोरी का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।