ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलपुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

संभल जिले की थाना बनियाठेर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 14 तमंचे बने, अधबने, 2...

पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,संभलTue, 13 Apr 2021 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बहजोई/चंदौसी। हिन्दुस्तान संवाद

संभल जिले की थाना बनियाठेर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 14 तमंचे बने, अधबने, 2 बन्दूक, 7 कारतूस तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये हैं।

पुलिस अधीक्षक दफ्तर पर एसपी चक्रेश मिश्र ने खुलासा करते हुए बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हिंसा को रोकने के लिए पुलिस द्वारा जिले भर में अवैध शस्त्र बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पंचायत चुनाव में शस्त्र खपाने के लिए बनियाठेर थाने के गांव गोपालपुर से देवरी दनौरी जाने वाले रास्ते पर खंडहर पड़े ईंट के भट्टे के पास कमरों में अवैध तंमचा एवं बन्दूक का निर्माण करने की पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

14 तमंचे व बंदू के साथ उपकरण भी मिले

बहजोई। एसपी ने बताया कि कमरों से पुलिस ने 14 तमंचे बने, अधबने अवैध तमंचे, 1 बन्दूक बनी, 1 बन्दूक अधबनी, 7 कारतूस जिन्दा, 4 कारतूस खोखा तथा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी ने अपना नाम सफदर पुत्र समशीर हुसैन निवासी पैपटपुरा तकिया वाली मस्जिद कोतवाली संभल बताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें