पुलिस टीम पर हमले के आरोपियों को नहीं पकड़ पाई पुलिस
Sambhal News - संभल के बबराला थाना क्षेत्र के गांव पंवारी में होली के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ। डीजे बंद कराने गई पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके गए, जिसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 13 नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन नौ दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

संभल। बबराला थाना क्षेत्र के गांव पंवारी में होली के दौरान डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चौकी प्रभारी भी चोटिल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 13 नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन नौवें दिन भी कोई गिरफ्तारी नहीं पुलिस के हाथ खाली। पुलिस के अनुसार बुधवार रात बबराला टीसीएल चौकी प्रभारी रामेन्द्रपाल सिंह होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात थे।
इसी दौरान उन्हें बबराला थाना क्षेत्र के गांव पंंवारी से सूचना मिली कि गांव में अमरीश पुत्र नेकराम के घर के सामने डीजे पर राजनीतिक और अश्लील गाने बजाए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अमरीश व उसके परिजनों को डीजे बंद करने की हिदायत दी। पुलिस ने एक ही परिवार के अमरीश पुत्र नेकराम, देवव्रत, रविंद्र, विशंभर, देवराज, प्रमोद, गंभीर, हरवेजी, नंदकिशोर, परवेंद्र, लोकेश, नितिन व राजवीर और महिलाओं सहित 13 नामदर्ज एवं 10- 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में घटना के नौवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली अभी तक एक भी अपराधी को पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तार। बबराला थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने बताया कि अभी तक एक भी अपराधी गिरफ्तार नहीं किया गया है लगातार दबिश दी जा रही है जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


