वांछित अभियुक्त को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Mar 03, 2026 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - ऐचौड़ा कम्बोह थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त अमित कुमार को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के निर्देशन में की गई। अभियुक्त पर भारतीय न्याय संहिता 2023 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया।

वांछित अभियुक्त को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

ऐचौड़ा कम्बोह थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई, अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार और थानाध्यक्ष लबनीश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव कुमार और कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल रहे। टीम ने 19 वर्षीय अमित कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम हसनगढ़ को थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर मार्ग स्थित स्पीड ब्रेकर के पास कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 64(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।