Sambhal News: मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: बनियाठेर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो मारपीट और गंभीर आरोपों में वांछित था। यह मामला गांव मझावली से संबंधित है, जहां अमरपाल सिंह द्वारा तहरीर के आधार पर 4 जुलाई 2026 को दीपक गिरी और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया।

Sambhal News: मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Sambhal News: थाना बनियाठेर पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ मारपीट और गंभीर आरोपों से संबंधित मुकदमा दर्ज था। मामला थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मझावली का है। गांव निवासी अमरपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रेमगिरी की तहरीर के आधार पर 4 जुलाई 2026 को दीपक गिरी पुत्र पोती गिरी और पिंकी गिरी पत्नी दीपक गिरी निवासी मझावली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में गाली-गलौज और नाक काटने का आरोप लगाया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पंकज कुमार बालियान द्वारा की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, जांच में आरोपों से संबंधित तथ्य पाए जाने के बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने अभियुक्त दीपक गिरी को उसके घर मझावली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।