अवैध तमंचा-कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
Sambhal News - असमोली थाना पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ तगाला निवासी रहीस को गिरफ्तार किया। आरोपी को जूनियर हाईस्कूल के अंदर से पकड़ा गया। वहीं, हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने अलमदार निवासी को कर्बला रोड से गिरफ्तार किया, जिसके पास भी अवैध तमंचा और दो कारतूस मिले।

असमोली थाना पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ रहीस निवासी तगाला हाल निवासी मानपुर थाना डिलारी मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक रोहित मलिक ने बताया कि आरोपी रहीस को नरैठा मोहम्मदपुर में जूनियर हाईस्कूल के अंदर कमरे से गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। वहीं हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने अलमदार निवासी मोहल्ला सराय फारूख अगवानपुर सिविल लाईंस मुरादाबाद को कर्बला रोड पर दादा ख्वास खां वली सिरसी से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद किए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


