Sambhal News: युवती को घर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, संभल
Sambhal News: हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 26 अगस्त को युवती को जबरन अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार ने अगले दिन थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।

Sambhal News: हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने युवती को घर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को 26 अगस्त की रात पड़ोस के गांव निवासी एक युवक जबरन अपने घर ले गया था। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पीडिता ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता के परिजनों ने 27 अगस्त को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जोगवीर निवासी सोनकपुर को गांव के अड्डे के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।


