चोरी के प्रिंटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Mar 02, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में लवकुश उर्फ सूरज और अमन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए दो एचपी कंपनी के प्रिंटर बरामद किए गए हैं। पीड़ित अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।

चोरी के प्रिंटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए दो एचपी कंपनी के प्रिंटर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय भेजा। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि 27 फरवरी 2026 को पंवासा निवासी अनिल कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर से दो प्रिंटर चोरी हो गए है। इस पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की गई। रविवार को सूचना पर सिहौरी पुलिया के पास से लवकुश उर्फ सूरज व अमन निवासी गांव पंवासा को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए दो प्रिंटर बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।