Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsPolice Arrest Armed Robbers After Shootout in Ghaziabad 7 98 Lakhs Recovered
मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, पांच लाख रुपये व तमंचा बरामद

मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, पांच लाख रुपये व तमंचा बरामद

संक्षेप:

Sambhal News - 25 नवंबर को गढ़ी क्षेत्र में कलेक्शन एजेंटों से 7.98 लाख रुपये की लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें दोनों घायल हुए। उनके कब्जे से पांच लाख रुपये और एक तमंचा बरामद हुआ। एसपी ने कहा कि दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं।

Nov 30, 2025 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र में 25 नवंबर को शराब की दुकान से रुपये इकट्ठे कर लौट रहे कलेक्शन एजेंटों को बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर रोककर 7.98 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिए थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार सुराग तलाश रही थी। शनिवार शाम को पुलिस मोहम्मदपुर मालनी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। एक बार को रुकने का इशारा किया तो अंदर बैठे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हुए दोनों लुटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में लुटेरों ने कलेक्शन एजेंट से हुई लूट की घटना को कबूल किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए दोनों शातिर लुटेरों की पहचान गौरव पुत्र मुंशीलाल निवासी डिरौली डिवाई थाना अनूपशहर, बुलंदशहर वर्तमान पता बजीपुर नगली, सेक्टर 134 नोएडा तथा मुकेश पुत्र रामौतार निवासी भारद्वाज कॉलोनी थाना अनूपशहर, बुलंदशहर वर्तमान पता नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट में शामिल पांच लाख दो हजार रुपये, एक तमंचा और एक वैगनार कार बरामद की है। भागने की कोशिश में आरोपी पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।