मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सूर्यकुंड मंदिर में हुआ हवन

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर सूर्यकुंड मंदिर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य और देश की प्रगति की कामना की। डॉ. अरविंद गुप्ता ने इस दिन को गर्व का विषय बताया।

मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सूर्यकुंड मंदिर में हुआ हवन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी के उपलक्ष्य में बुधवार को प्राचीन सूर्यकुंड मंदिर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद गुप्ता रहे। वेद मंत्रों के उच्चारण और वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुए हवन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

डॉ. अरविंद गुप्ता ने कहा कि यह दिन प्रत्येक भारतवासी और भाजपा परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दूरदर्शी सोच, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम से देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्रियों में अग्रणी स्थान प्राप्त करना जनता के उन पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास का मंत्र आज धरातल पर दिखाई दे रहा है और भारत वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने भी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा की सराहना की। हवन-पूजन के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस दौरान परीक्षित कुमार, विपिन गुप्ता, संजय संख्यधार, देवेंद्र चौधरी, पंकज गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, दिनेश कुमार जाटव, संजीव शर्मा, हिमांशु कश्यप, संतोष गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।