ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलप्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ खिलाड़ियों का चयन

प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ खिलाड़ियों का चयन

जिला कुश्ती संघ जनपद संभल की कुश्ती टीम का चयन शनिवार को त्यागी स्पोर्टस स्कूल एवं कन्या गुरूकुल कल्याणपुर में किया...

प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ खिलाड़ियों का चयन
हिन्दुस्तान टीम,संभलSat, 20 Feb 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला कुश्ती संघ जनपद संभल की कुश्ती टीम का चयन शनिवार को त्यागी स्पोर्टस स्कूल एवं कन्या गुरूकुल कल्याणपुर में किया गया। चयनित टीम 26 से 28 फरवरी तक जिला मुरादाबाद लधावली गांव में प्रदेश स्तरीय कुश्ती एवं कबड्डी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

चयनित खिलाड़ियों में सब जूनियर बालक वर्ग में केशव 32 किलोग्राम भार वर्ग, अल्फाज 44 किलोग्राम भार वर्ग एवं जूनियर में संजय दत्त 60 किलोग्राम भार वर्ग, आलफ पहलवान 65 किलोग्राम भार वर्ग, सुधांशु त्यागी 70 किलोग्राम भार वर्ग, शिवम चाहल 79 किलोग्राम भार वर्ग, विश्वजीत का 74 किलोग्राम भार वर्ग में चयन किया गया है। सीनियर में कामेश कुमार 75 किलोग्राम भार वर्ग, कौशल शर्मा 80 किलोग्राम भार वर्ग, कुमुद शर्मा 85 किलोग्राम भार वर्ग, पलक मलिक 55 किलोग्राम भार वर्ग में चयनित हुए हैं। जूनियर में ललिता गौतम 53 किलोग्राम भार वर्ग में चयन हुआ है। इस मौके पर स्वामी ललितानंद महाराज, पुष्पेंद्र त्यागी, राकेश सैनी, जिला कुश्ती संघ के सचिव एवं त्यागी स्पोर्टस स्कूल एवं कन्या गुरूकुल के संचालक आर्य भोले सिंह त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें