ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलपौधरोपण कर दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

पौधरोपण कर दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

संभल के विकास खंड रजपुरा के प्राथमिक विद्यालय रजावली में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीडीपीओ आशीष कुमार में कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर...

पौधरोपण कर दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ
हिन्दुस्तान टीम,संभलMon, 29 Jul 2019 05:57 PM
ऐप पर पढ़ें

संभल के विकास खंड रजपुरा के प्राथमिक विद्यालय रजावली में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीडीपीओ आशीष कुमार में कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर की। विद्यालय परिसर में लगभग 400 पौधों का रोपण किया गया।

सीडीपीओ ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ हमको पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी करना चाहिए। जैसे वर्तमान समय में शिक्षा बहुत जरूरी है उसी प्रकार पेड़ पौधे का संरक्षण भी जरूरी है क्योंकि अगर पेड़ पौधे नहीं होंगे तो हमारा जीवन ही संभव नहीं होगा। प्रधानाध्यापक गौरव यादव ने कहा कि जल है तो कल है और जल तभी संभव है जब पेड़-पौधे होंगे। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें